jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

बेटे ने पापा को प्रेमिका के साथ पकड़ा, जयपुर से उज्जैन तक पीछा करते हुए पहुंचा था

मकड़ाई समाचार उज्जैन। उज्जैन महाकाल मंदिर पास स्थित होटल में एक बेटा ने 62 साल के अपने पिता को प्रेमिका के साथ पकड़ा। इस दौरान जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बेटा अपने पिता के रोमांस को देखने के लिए ग्वालियर से जयपुर और जयपुर से उज्जैन तक पीछा कर पहुंचा था। महिला जयपुर FCI में है। हालांकि पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं हुई।

- Install Android App -

दरअसल 62 साल के आलोक चौधरी निजी कंपनी में काम करते हैं। वहीं उनकी 59 साल की प्रेमिका FCI में है, जो जयपुर में पोस्टेड हैं। बेटे अंकुर ने बताया कि मां अनुका चौधरी पिता के अफेयर को लेकर परेशान रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को पिता घर से बिना बताए निकल गए। मां के कहने पर मैं कार में इनके पीछे लगा।

पापा पहले बस से जयपुर गए। जयपुर से ट्रेन के जरिए प्रेमिका के साथ उज्जैन पहुंचे। पिता के ट्रेन में सवार होने के बाद मैं कार से वापस उज्जैन पहुंचा। मंगलवार सुबह 4 बजे पिता अपनी प्रेमिका के साथ उज्जैन उतरे। मैं दोबारा उनके पीछे लग गया। दोनों महाकाल मंदिर के सामने स्थित मिलन हॉलिडे होटल गए। इसके बाद मैंने उन्हें पकड़ लिया।