jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

बेड़ियां:कृषक अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को ही विक्रय कर भुगतान भी उसी दिन प्राप्त करे, बाहर किसी व्यापारी को नही बेचे उपज : मंडी सचिव एलएस सैनानी

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। एशिया की प्रसिद्ध नम्बर दो की मिर्च मंडी मण्डी बेड़िया में अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों ही विक्रय करे । साथ ही व्यापारी भुगतान भी उसी दिन करे। इसको लेकर बेड़िया मंडी प्रशासन द्वारा आम जन व किसानों को प्रिंट मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जा रही हैं। मण्डी सचिव एलएस सैनानी प्रेस नोट के द्वारा बताया गया है कि कृषक अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण में मण्डी अधिनियम धारा 37(1) अनुबंध पर्ची प्राप्त कर विक्रय करे एवं मण्डी प्रांगण के बाहर सौदा पत्रक/फार्म गेट ऐप के माध्यम से सिर्फ मण्डी अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को ही विक्रय करे साथ ही व्यापारी भुगतान उसी दिन प्राप्त न होने की सूचना तत्काल मण्डी प्रशासन को लिखित में देवे । यह सब करने के पीछे किसानों के माल की तुलाई ओर उसके भुगतान की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है । सरकार का कर्तव्य है कि किसानों को सही व उचित दाम के साथ किसान की मेहनत की कृषि उपज का वजन सही होना चाहिए । बाहर किसी व्यापारी को बैचे गये माल की न मण्डी प्रशासन ग्यारंटी लेता है, न ही इसमें किसी तरह की बड़ी व उचित कार्यवाही हो पाती है। इसलिए किसान बंधुओं से अपील की जाती है कि अपनी कृषि उपज मण्डी अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी को ही बैचे।

- Install Android App -