jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

बैंको में व्यापारियों कोे ठगनेे वाले आरोपी कोे पुलिस ने उसी के घर में दबोचा

बैंकों में घुसकर ठगी और चोरी करने वाला हरियाणा के पानीपत का बदमाश क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया है। आरोपित ने महज दो घंटे में ग्वालियर की दो बैंकों में व्यापारियों के साथ चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया था।दोनों व्यापारियों को उसने करीब ढाई लाख रुपये की चपत लगाई 

- Install Android App -

मकड़़ाई समाचार ग्वालियर। छह दिसंबर को गस्त का ताजिया स्थित एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक की सिटी सेंटर ब्रांच में घुसकर एक आरोपित व्यापारियों से ढाई लाख रुपये ठग ले गया था। इस मामले में इंदरगंज और यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी। एसएसपी अमित सांघी ने आरोपितों की तलाश में क्राइम ब्रांच के डीएसपी ऋषिकेष मीणा, सीएसपी यूनिवर्सिटी रत्नेश सिंह तोमर को पड़ताल में लगाया। पुलिस ने पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, इसमें वह नजर आया। इसके बाद बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें आरोपित के आने का फुटेज मिला, वह ई-रिक्शा में बैठकर आया। उसके रूट की पड़ताल करते हुए पुलिस होटल सेंट्रल पार्क तक पहुंच गई। वह यहां कमरा लेकर रुका हुआ था। होटल से उसके दस्तावेजों का रिकार्ड पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में लग गई। पुलिस ने पानीपत से उसे दबोच लिया। आरोपित का नाम दीपक पुत्र ओमप्रकाश खत्री उम्र 46 साल निवासी गली नंबर पांच देशराज कालोनी पानीपत है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह 2015 से इसी तरह बैंक के अंदर घुसकर ठगी व चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। दो बार पकड़ा जा चुका है और तिहाड़ जेल में बंद रह चुका है। जेल से छूटते ही वह फिर अपराध करने लगा। उसके पास से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।एसपी ऋषिकेष मीणा ने बताया कि जब आरोपित से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पैसे लेकर हरिद्वार पहुंचा यहां कुछ दिन रुका, इसके बाद पानीपत पहुंच गया। जैसे ही पानीपत अपने घर पहुंचा तो ग्वालियर पुलिस की टीम पहुंच गई और उसे दबोच लिया।