jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

ब्रेकिंग न्यूज़ : गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में एक केवल पुल के टूटने से 400 लोग नदी में गिरे, मची चीख-पुकार

Gujarat Cable Bridge Collapsed : गुजरात के मोरबी इलाके में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भीड़ की वजह से मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूट गया। इसकी वजह से पुल पर मौजूद कई लोग नदी में गिर गये। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के डूबने या घायल होने की आशंका है। लेकिन प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। राज्य प्रशासन ने जानकारी मिलते ही फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है। रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे पर दुख जताया है।

- Install Android App -

देखिये हादसे का वीडियो –

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सैकड़ों की तादाद में लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मद के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।