jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

बड़ी खबर : घर में घुसकर महिला की टंगीया मारकर की हत्या, क्या थी इस हत्या के पीछे की रंजिस

मकड़ाई समाचार जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की बीती रात एक व्यक्ति ने एक महिला के घर घुसकर उसकी हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर का है जहां चर्च पारा निवासी सोनी (45) मंगलवार की रात अपने घर में अपनी बेटी के साथ सो रही थी। तभी अचानक करीब 11 बजे गांव में ही रहने वाला सोन सिंह नामक एक व्यक्ति अचानक महिला के घर आ धमका, जिसके बाद सोन सिंह और सोनी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।

- Install Android App -

आक्रोश में आकर सोन सिंह ने सोनी के सिर पर टंगीया से हमला कर दिया.इस हमले के बाद सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी सोन सिंह फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए मेकॉज रवाना कर दिया है।

सूत्रों की माने तो बताया गया कि आरोपी सोन सिंह की बेटी ने मृतिका सोनी के बेटे के साथ भागकर शादी कर ली है और दोनों ही अभी लापता है। शायद इसी बात को लेकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा, लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।