jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

भंडारे में खाना खाने से गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप, एक की मौत

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के केशवगढ़ गांव में उल्टी दस्त के प्रकोप के चलते 56 लोग बीमार हो गए हैं। इसमें से 9 मरीजों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर रेफर किया गया है। वहीं एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गईं है।

- Install Android App -

गौरतलब है स्वास्थ्य अमले ने जांच में पाया कि भंडारे के दौरान विषाक्त भोजन करने से ग्रामीणों की तबीयत खराब हुई है। बीएमओ ने माना कि प्रथम दृष्टया यह मामला ग्राम में हुए भंडारे में विषाक्त भोजन ग्रहण करने का प्रतीत हो रहा है। बीते दिन गांव में ही मंदिर के पास भंडारा किया गया था जिसमें करीब 600 लोगों ने शाम को भोजन ग्रहण किया ग्रामीण जनों से सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ लोगों को उल्टी दस्त हुए थे जिन्होंने पृथ्वीपुर में इलाज कराया था आज संख्या अधिक होने के कारण उन्हें ने स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी दी इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर आप सतत निगरानी की जा रही है। सीएमएचओ डॉ पीके माहौर ने बताया कि स्वास्थ्य अमला लगातार गांव में नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर गांव के रहने वाले मगन अहिरवार की 10 वर्षीय पुत्री प्रियंका अहिरवार की मृत्यु हुई है उनके परिवार में 4 लोग अभी उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। जबकि कुल 56 उल्टी-दस्त के मरीज पाए गए हैं।

अब गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य की टीम गांव में डेरा जमाए हुए हैं बताया गया कि प्रशासन को जैसे ही गांव में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचना मिली तत्काल ही सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अंकित साहू डॉ प्रवीण अहिरवार डॉ वीरेंद्र वार के साथ दो मिलाकर 3 टीमों को वहां भेजा गया और घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया इसके बाद ही 56 मरीज चिन्हित किये हैं इस दौरान एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत होना भी बताया गया है।