jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

भगवान कुबेर की तपोभूमि पर गुरु आश्रमों में भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

मकड़ाई समाचार हंडिया। शनिवार को हंडिया में गुरु पूर्णिमा पर्व पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां नर्मदा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर गुरु आश्रमों में गुरु पूर्णिमा पर्व नगर सहित समूचे अंचल में आस्था,श्रद्धा और सादगी से मनाया गया। पर्व पर लोगों ने गुरु की आराधना तथा वंदना कर शाल श्रीफल भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों से लेकर मंदिरों तक गुरु पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की गई थी।साथ ही देश में फैली कोरोना वायरस बीमारी के खात्मे के लिए प्रार्थना की गई।सुबह से ही मंदिरों व आश्रमों में चहल-पहल बनी रही। साफ-सफाई के बाद मंदिरों को फूल-माला से सजाया गया। वहीं भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। शिष्यों ने अपने गुरुओं की श्रद्धानुसार पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद ग्रहण किया।यहां भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया गया। रामाश्रय आश्रम केेेे पंडित प्रदीप कुमार गीते ने कहा कि गुरु के बिना मुक्ति मिलना आसान नहीं है। भक्त और भगवान के बीच गुरु एक विशेष कड़ी का काम करते है इसलिए सभी को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।