मकड़ाई समाचार खिरकिया। साईं मंदिर खिरकिया में साईं बाबा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन। इस मीटिंग में बाबा की प्राण प्रतिष्ठा 25 अप्रैल को धूमधाम से होने का प्रस्ताव लिया गया है। जोकि शिरडी साईं मंदिर के पुजारी बालासाहेब जोशी जी के द्वारा दी गई थी। बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पहले मंदिर में रहे हुए कार्य को पूरा करने पर भी विचार किया गया। जो साईं भक्तों के सहयोग से पूरा होना है। इस मीटिंग में यह प्रस्ताव भी लिया गया है कि सोमवार से बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सहयोग राशि लेने के लिए साईं भक्तों की एक टीम खिरकि्या एवं छीपाबड़ एवम अन्य ग्रामो में भ्रमण करेगी। मंदिर के पुजारी मदन टेमलेे का सभी साईं भक्तों से निवेदन है। की बाबा की होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में तन मन धन से सहयोग प्रदान करें। इस मीटिंग में सभी साईं भक्त उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
