jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

भांग की गोलियों की फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा, नशीले पदार्थ मिलाने की आशंका

मकड़ाई समाचार इंदौर। शहर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में जिला प्रशासन ने भांग से आयुर्वेदिक औषधि मुनक्का बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। सागर इंटरप्राइजेस नाम के इस कारखाने में मुनक्का की गोलियों में कुछ और नशीले पदार्थ मिलाने की आशंका है। कारखाने में भारी गंदगी के बीच निर्माण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ की अगुआई में प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम पहुंची है। कारखाने पर पहुंचने के बाद अपर कलेक्टर ने आयुष विभाग के अधिकारियों को भी जांच के लिए बुलाया है। टीम ने पूरा माल जप्त कर लिया है और गोदाम को सील कर दिया है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला प्रशासन ने भांग से मुनक्का बनाने वाली 16 इकाइयों की जांच की थी। इस दौरान भांग की खरीदी और उपयोग को लेकर अनियमितताएं पाए जाने पर आबकारी विभाग और आयुष विभाग ने कई इकाइयों के भांग के कोटे और औषधि निर्माण के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।