jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

भाजपा कार्यालय प्रभारी ने रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत की, कांग्रेस का प्रचार कर रहे सहकारी समिति सेल्समेन पर कार्रवाई हो !

हरदा। भाजपा कार्यालय प्रभारी राधेश्याम डूडी ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है कि कांग्रेस प्रत्याशी आर. के. दोगने के साथ कांग्रेस पार्टी का प्रचार शासकीय उचित मूल्य दुकान जूनापानी का सेल्समेन कर रहा है। जो कि आचार संहिता का उल्लघंन है। उसे निलंबित किया जाए और अपराध दर्ज किया जाए।

- Install Android App -

क्या लिखा है पत्र में –

कार्यालय प्रभारी भाजपा हरदा
प्रति,

श्रीमान रिटर्निंग अधिकारी महोदय, जिला हरदा

विषय:- सहकारी समिति सेल्समेन पर आचार संहिता का उल्लघन करने पर सेल्समेन पर कार्यवाही की जाकर निलंबित किया जावे एवं आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जावें ।

महोदय जी

निवेदन है कि कांग्रेस प्रत्याशी आर. के. दोगने के साथ प्रचार करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान जूनापानी के सेल्समेन जो कि वीडियो में लाल टी-शर्ट एवं काली पेंट पहने हुए दिख रहा है जिसका नाम अखलेश अवस्या जो कि जूनापानी का सेल्समेन है। वह आर. के. दोगने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस का प्रचार करते हुए दिख रहा है तथा उसे यह जानकारी है कि वह शासकीय कर्मचारी है उसके उपरांत भी वह कांग्रेस का प्रचार कर रहा है । जिस पर तत्काल आचार संहिता का उल्लघंन एवं शासकीय पद का दुरउपयोग करने का अपराध दर्ज किया जावे ।

इस संबंध में उसके वीडियो फोटोग्राफ के स्क्रीनशॉट शिकायत के साथ प्रेषित है।

दिनांक 10.11.2023

राधेश्याम डूडी
कार्यालय प्रभारी भाजपा हरदा

प्रतिलिपि:- जिला खाद्य अधिकारी महोदय हरदा जिला हरदा।

राधेश्याम डूडी

(कार्यलय प्रभारी )