jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

भाजपा नेत्री ममता मीणा ने अनोखे अंदाज में पार्टी से दिया इस्तीफा, अब आप पार्टी करेगी ज्वाईन

 भाजपा नेत्री ममता मीणा ने इस्तीफा सौंपने के बाद

भोपाल भाजपा कार्यालय से निकलतेे समय माथा टेका और निकली बाहर

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव की तारीख जेसे जेसे पास आती जा रही है। राजनीतिक गलियारो मं हलचल और दलबदल की राजनीति शुरु हो गई हैं। कांग्रेस भाजपा ने मप्र में सीटो के अपने अपने उम्मीदवारो की लिस्ट जारी कर दिया है। लिस्ट से वे लोग नाराज दिख रहे है जो वर्षो से अपने क्षेत्र में मेहनत कर रहे थे और टिकिट के दावेदार थे उन्हे पार्टी के निर्णय से निराशा हाथ लगी तो उन्होने भी अपने बगावती तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। ऐसा ही एक मामला हमे गुना विधानसभा में देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों को मायूसी हाथ लगने लगी है। इसका बाद बीजेपी और कांग्रेस में दल बदल का खेल शुरू हो गया है।

 गुना के चाचौड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर ममता मीणा दावेदारी जता रही थीं। उम्मीदवार की घोषणा के बाद वह लगातार विरोध जता रही थीं लेकिन पार्टी में सुनवाई नहीं हुई है। इसके बाद उन्होंने भोपाल आकर कुछ अलग अंदाज में इस्तीफा दिया है। पार्टी पदाधिकारी को इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद वह पार्टी ऑफिस में मत्था टेककर बाहर निकल गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सोमवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगी।

विवादों में भी रहीं ममता मीणा
वहीं, चाचौड़ क्षेत्र में ममता मीणा अपने कार्यों को लेकर विवादों में भी रही हैं। उन पर दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटाई करने के आरोप लगे थे। कथित तौर पर सीएम इससे नाराज हुए थे। इसके साथ प्रियंका मीणा के घर में तोड़फोड़ करवाने के भी आरोप लगे थे। साथ ही निकाय चुनाव के दौरान भी भीतरघात के आरोपों से ममता मीणा जूझ रही थीं। शायद इसकी वजह से भी उन्हें नुकसान हुआ है।