jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

ATM रखने की दिक्कत ही खत्म, अब बिना एटीएम कार्ड के एटीएम से निकलेगा पैसा, जानें कैसे

UPI Using ATM : देश में पहला यूपीआई एटीएम लॉन्च कर दिया गया है। दरअसल हिताची लिमिटेड की सहायत कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज ने यूपीआई एटीएम को लॉन्च कर दिया है। इस सुविधा सहायता से अब बिना किसी डेबिट या फिर UPI के बिना एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे।

UPI Using ATM

देश की इस सुविधा लोगों को ये सुविधा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से यूपीआई का व्हाइट लेबल एटीएम के रूप में इसे पेश किया गया है। ये ATM यूजर्स को मल्टीपल खाते से UPI के द्वारा भुगतान करने की सहुलियत मिलती है।

- Install Android App -

धोखाधड़ी रोकने में होता है मददगार

ये नॉन बैंकिग संस्थाओं की तरफ से संचालित किया जाएगा। ये सिर्फ नया अनुभव ही नहीं होगा। बल्कि बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और पैसा निकालने की सीमा को बढ़ा देगी। इसके अलावा UPI एटीएम को कार्ड स्किमिंग जैसे फाइनेंशियल धोखधड़ी को रोकने की दिशा में एक सकारात्मक उपाय के रूप में देखा जा रहा है।

कैसे काम करेगा यूपीआई एटीम काम

आपको बता दें इसको लेकर एक वीडियों शेयर किया गया है। इस वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यूपीआई एटीएम को एक टच पैनल के रूप में देखा जा सकता है। इसके दाहिनें तरफ UPI कार्डलेस कैश पर टैप करने के लिए एक विंडो खुलेगा जिसमें कैश की राशि निकालने जैसे 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये और 2000 रुपये के ऑप्शन दिए गए हैं। कैश के सेलेक्शन करने के बाद क्यूआर कोड का ऑप्शन दिखता है। जिसके बाद आपको स्कैन करना होगा। कोड को स्कैन करने के बाद आप बैंक खाते का चुनाव करें और कंफर्म पर क्लिक करें और एटीएम आपका पैसा निकाल लें।