हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में बीते कल अपने दोस्तो के साथ हरदा गणेश प्रतिमा लेने गए युवक का शव गांव के पास पानी से भरी हुई एक खंती में मिला। मिली जानकारी के अनुसार
मंगलवार की शाम तक जब आयुष उसके घर नही पहुंचा तो परिजनो को लगा कि वह गांव के दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा लेने हरदा गया होगा लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। बुधवार सुबह परिजनो ने गांव के पास उसकी तलाश कि इसी बीच आयुष के कपड़े खेड़ा वेयर हाउस के पास बनी एक खंती के पास मिले । उसके बाद परिजनो ने आशंका जताई कि नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया होगा। उसके बाद आज सुबह हंडिया थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। वही होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ को बुलाया गया।
एसडीईआरटी टीम प्रभारी रक्षा राजपूत ,कैलाश तोमर , चंद्रपाल , दीपक,आकाश ,भगवान, रूपशिंग मुकेश सालिकराम ,राहुल ,गौरव ,गजेंद्र ने घटना स्थल पहुंचकर पानी से लबालब भरी हुई खंती के अंदर रेस्क्यू कर युवक की तलाश शुरू की।
दोपहर दो बजे के लगभग काफी मशक्कत के बाद आयुष का शव मिला। आयुष 11वीं का छात्र है जो मंगलवार दोपहर दो बजे से घर से लापता था। हंडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। वही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। और गांव में भी मातम छा गया।

