ब्रेकिंग
हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट... कमलनाथ मुख्‍यमंत्री होते तो आज किसानों का कर्जा माफ हो जाता!  कर्जमाफी जैसे कई फैसलों से कमलनाथ ने ...

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत, 21 हजार मतों से जीती सावित्री मंडावी

Chhattisgarh, Bhanupratappur By Election Result 2022: छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतगणना खत्म हो गई है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो चुका है। चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। सावित्री मंडावी ने बीजेपी के ब्रम्हानंद नेताम को भारी वोटों के अंतर से हराया है।

– 2.30 PM: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर ली है।

– 2.29 PM: 19वें राउंड की गिनती समाप्त। कांग्रेस सावित्री मंडावी – 1297 -कुल 65327, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 1084 वोट, कुल 44229, सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 179 वोट कुल 23371

– 2.10 PM: 17वें राउंड गिनती के समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडावी 20263 वोट से आगे। भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 2925 व कांग्रेस सावित्री मंडावी – 3884 वोट मिले हैं। अब तक भाजपा 39992 और कांग्रेस 60255 कुल वोट मिले है।

2.00 PM: 16वें राउंड के वोट की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस की सावित्री मंडावी – 3982, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम – 3486 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 689 वोट मिले। 16वें राउंड की कुल मतगणना 8538 है। 20,263 वोट से कांग्रेस आगे।

1. 50 PM: 15वें राउंड के वोट की गिनती समाप्त। कांग्रेस की सावित्री मंडावी – 3384, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम – 4012 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 645 वोट मिले। 52389 वोट कांग्रेस को अब तक मिले।

– 1.37 PM: अब केवल पांच राउंड के वोट की गिनती बाकी है।

– 1.35 PM: 14वें राउंड की वोट की काउंटिंग पूरी हुई। कांग्रेस की सावित्री मंडावी – 4150, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम – 3420 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 810 वोट मिले। काउंटिंग अभी भी जारी है।

1.20 PM: 13वें राउंड के वोट की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 3837, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 2084 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 841 को तेरहवें राउंड में वोट मिले हैं। 13वें राउंड में कुल 7664 वोट डाले गए थे। 13वें राउंड तक कुल मतों की मतगणना 100946 है।

– 1.11 PM: 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी। कांग्रेस की बढ़त। कांग्रेस ने बहुमत का आकंड़ा छुआ। सावित्री मंडावी 16986 मतों से आगे चल रही हैं।

-12.55 PM: 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी। सावित्री मंडावी- 37854, ब्रह्मानंद नेताम 21487, अकबर कोर्राम 17327 वोट मिले हैं। 11वें राउंड तक 85393 कुल मत मिले हैं। सावित्री मंडावी 16367 मतों से आगे चल रही हैं।

-12.41 PM: 10वें राउंड की मतों की गिनती के समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडावी आगे। कांग्रेस सावित्री मंडावी – 3627, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 2119, सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1423

-12.21 PM: नौवें राउंड की काउंटिंग पूरी। नवे राउंड के बाद सावित्री मंडावी कुल 14418 वोटों से आगे। नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 3536, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 1554, सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1247 वोट मिले हैं।

-12.05 बजे: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम से 12436 वोटों से आगे चल रही है।

-12.02 बजे: आठवें राउंड की काउंटिंग पूरी। कांग्रेस के सावित्री मंडावी – 3604, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 2377 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम 1331 मत मिले हैं। इसकी के साथ कांग्रेस को 26660 कुल मत मिलें हैं।

- Install Android App -

-12.00 बजे: सातवें राउंड की काउंटिंग खत्म। कांग्रेस के सावित्री मंडावी – 3306, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 2027 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 3032 मत मिले हैं।

-11.33 बजे: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में छठवां राउंड की गिनती पूरी। छठवें राउंड में भी कांग्रेस आगे। बीजेपी दूसरे नंबर पर पहुंची। 9930 मतों से कांग्रेस आगे। 9820 मतों से बीजेपी दूसरे और 9716 मतों से निर्दलीय तीसरे नंबर पर खिसके।

-11.00 बजे: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में पांचवा राउंड समाप्त। सावित्री मंडावी को 8816, ब्रम्हानंद नेताम 7717, अकबर कोर्राम को 9156 मतों से आगे हैं।

-10.40 बजे: चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी। सावित्री मंडावी को 13324, ब्रम्हानंद नेताम को 5684,अकबर कोर्राम को 6631 व नाटो को 1397 वोट मिले हैं।

-10.22 बजे: अभी तक के फाइनल फिगर के अनुसार कांग्रेस को कुल 9592, निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम 4996, बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 4359 वोट मिले हैं।

-10.16 बजे: तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी। कांग्रेस तीसरे राउंड के बाद भी आगे चल रही है। तीसरे चरण में कांग्रेस सावित्री मंडावी – 3780, सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1657, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 1381वोट मिले हैं।

– 9.58 बजे: काग्रेस सावित्री मंडावी-5812 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम 3340, बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 2821 वोट मिले हैं।

– 9.55 बजे : दूसरे राउंड की काउंटिंग खत्म। कांग्रेस पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी, बीजेपी तीसरे नंबर पर खिसकी।

– 9.53 बजे : भानुप्रतापपूर उपचुनाव पर केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का बयान- शुरू से ही कह रहे हैं कांग्रेस जीतेगी। राज्य सरकार की योजनाओं से जनता खुश है।लोग गोबर बेचकर जेवर खरीद रहे हैं।

– 9.30 बजे: डाक मतपत्र के पहले राउंड की गिनती खत्म। बीजेपी को 1490, कांग्रेस को 3397, निर्दलीय को 1196 वोट मिले हैं।

– 9.00 बजे: 1907 वोटों से कांग्रेस आगे, पीजी कालेज में गिनती जारी

– 8.10 बजे: डाक मतपत्र की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आगे, कुल 548 डाक मतपत्र जारी हुए हैं।

– 8.00 बजे: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरु, पोस्टल बैलेट की हो रही पहले गिनती, सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्‍कर

256 पोलिंग बूथ में से 82 केंद्र नक्सल संवेदनशील तथा 17 अति नक्सल संवेदनशील केंद्र हैं और 23 मतदान केंद्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। इस चुनाव में एक लाख 95 हजार 822 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। बता दें इस बार मतदान में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस बार उपचुनाव में 70,701 महिलाओं ने, जबकि 69,782 पुरुषों ने मतदान किया है। वैसे इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्‍कर देखने को मिलेगा। हालांकि इस सीट पर सात प्रत्‍याशी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

वहीं कांग्रेस उम्‍मीदवार सावित्री मंडावी, भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है। मतगणना का काम शासकीय पीजी कालेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगा और साढ़े 8 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे साफ हो जाएंगे।