भारतीय कार बाजार एक बार फिर से गुलजार हो चला है,अगस्त का महीना ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बिक्री के लिहाज से अच्छा गया है। कंपनियों को उम्मीद है फेस्टिव सीजन में बिक्री और बेहतर होगी। अगस्त महीने (2022) में महीने Maruti Suzuki और Tata Motors ने बिक्री के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां हम आपको उन 5 गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो खूब बिकी हैं और जिन्होंने ऑटो सेक्टर की रफ़्तार को आगे बढ़ाने में भी मदद की है।
Maruti Alto
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की छोटी कार Alto की बिक्री काफी अच्छी रही है, पिछले महीने इस कार की 14,388 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जिससे यह पांचवे नंबर पर आ गई है। हांलाकि कुछ समय पहले यह टॉप पोजीशन पर हुआ करती थी।
Tata Nexon
कुछ समय पहले तक अपने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Tata Nexon बेस्ट सेलिंग मॉडल माना जाता था लेकिन Maruti Suzuki की नई Brezza के आ जाने से यह नीचे खिसक गई है। पिछले महीने की 15,085 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी है, वहीं बीते साल इस गाड़ी की कुल 10,006 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Maruti Suzuki Brezza
नए अवतार में आकर मारुति सुजुकी की नई Brezza अब पहले से बड़ी और बेहतर हुई है, इस बार इसनें Tata Nexon को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने इस गाड़ी की 15,193 यूनिट्स की बिक्री हुई है इस गाड़ी की कीमत 7.99 लाख से शुरू होती है। इस बार इस तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी बन गई है।
Maruti WagonR
भारतीय फैमिली की वैगन –आर पसंदीदा कार है, पिछले महीने कंपनी ने इसकी 18,398 यूनिट्स की बिक्री है। जबकि बीते साल अगर महीने में यह आंकड़ा 9,628 यूनिट्स की बिक्री का रहा है। यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है ।
Maruti Baleno
नई बलेनो की पिछले महीने 18,418 यूनिट्स की बिक्री हुई जिससे यह पहले नंबर पर है । यह देश की best-selling कार बन गई है। जबकि बीत साल अगर महीने में यह इस कार की कुल 15,646 यूनिट्स की बिक्री की थी।

