मकड़ाई समाचार हंडिया।हरदा में भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित हुई है।जिसमे हंडिया मंडल से राजू सिरोही ग्राम कुसिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।श्री सिरोही ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल,जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा,युवा ह्रदय सम्राट संदीप पटेल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण युवा व नेताओ का आभार व्यक्त किया है।
सिरोही ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी का कार्य करती है।सभी को आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा की रीति नीति रही है।मुझ सामान्य कार्यकर्ता को विश्व की सब से बड़ी पार्टी जो राष्ट्र हित मे कार्य करती है उसमें मुझे युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति कर पार्टी ने जो विश्वास जताया है।उस विश्वास पर में खरा उतरने का कार्य करूँगा।और जनता के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ को जनता तक पहुँचने का कार्य करूँगा।एवं पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से पार्टी के लिये प्रत्यनशील रहूंगा।भारतीय जनता युवा मोर्चा,जिला मीडिया प्रभारी पर नियुक्ति होने पर हंडिया मंडल के युवा साथी व परिवार जनों व पार्टी परिवार सदस्यों द्वारा व मित्रोगणो व के वरिष्ठ जनों द्वारा जो बधाई प्रेषित की उन सब को आभार व्यक्त किया,