ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

भारतीय युवक कांग्रेस का 62वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया

मकड़ाई समाचार हरदा। युवक कांग्रेस नेता अजय सिंह राजपूत ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में भारतीय युवक कांग्रेस का 62 वां स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले, विधानसभा अध्यक्ष संदीप सारण मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय पर यूथ कांग्रेस का झंडा फेहराकर एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। इसके पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बताया गया कि सन 1960 में प्रधानमंत्री रहते हुए श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ने सामाजिक कार्य करने एवं दक्षिणपंथी दलों के खिलाफ मोर्चा खोलने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के एक फ्रंटल संगठन के रूप में भारतीय युवक कांग्रेस स्थापित किया गया था तब से आज तक युवक कांग्रेस हर विकट स्थति में ज़रूरतमंद लोगो की मदद करता आया है।

- Install Android App -

उक्त कार्यक्रम का आभार युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल द्वारा किया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह राजपूत द्वारा किया गया। युवक कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा मिष्ठान वितरण कर बधाइयाँ दी एवं स्थानीय शासकीय जिला चिकित्सालय हरदा में मरीजो को फल वितरण किये गए। कार्यक्रम के दौरान जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुग्रह तोमर, शहर अध्यक्ष सुलेमान खान, राजू रिणवा, सोनतालाई ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक जाणी, योगेश चौहान, धर्मेन्द्र शिंदे, रमेश सोनकर, कमल सिंह राजपूत, सत्यनारायण राजपूत, प्रवीण जायसवाल, मुकेश यादव, राजेश योगी, मुकेश राजपूत, रुपेश पटेल, दीपेन्द्र पिप्ल्दे, शेख अकरम, इरफ़ान खान सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।