jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

भारी बारिश के चलते ताल तलैया का शहर भोपाल बना तालाब

भाेपाल । बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़े अवदाब के क्षेत्र के रविवार काे मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के साथ ही झमाझम वर्षा का दौर शुरू हाे गया है। इस मौसम प्रणाली के असर से बीते 24 घंटे में (सोमवार सुबह 8.30 बजे तक) भोपाल में 190.5 मिमी (7.5 इंच), जबलपुर में 160 मिमी (6.29 इंच), सागर में 173.8 मिमी (6.84 इंच) और गुना में 174.9 मिमी (6.88 इंच) वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक साेमवार काे भी दिनभार भाेपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभागाें के जिलाें में भारी वर्षा हाेने की संभावना है एवं इंदौर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हाे सकती है।अभी भी पांच जिलाें सीधी, रीवा, दतिया, सिंगरौली एवं अलीराजपुर में सामान्य से कम वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अवदाब का क्षेत्र उत्तर–पूर्वी मप्र पर बना हुआ है। मानसून ट्रफ बरेली, लखनऊ से अवबाद के क्षेत्र से हाेकर छत्तीसगढ़, ओडिशा से हाेते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी नमी मिलने का सिलसिला बना है, जिसके चलते राजधानी सहित अधिकतर जिलाें में वर्षा हाे रही है। झमाझम वर्षा का सिलसिला मंगलवार तक बना रहने की संभावना है।

दो दर्जन से अधिक कालोनियों  में जलभराव

राजधानी में रविवार देर रात गरज और चमक के साथ शुरु हुई बरसात ने सुबह तक शहर की निचली बस्तियों में बाढ़ ला दी। सोमवार दोपहर तक यह पानी गिरता रहा, इससे शहर के अधिकांश नाले उफान पर आ गए। दो दर्जन से अधिक कालोनियों का संपर्क आसपास की कालोनियों से टूटा रहा। रहवासी इलाकों में जल निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में दो से चार फीट तक पानी भर गया। इसे निकालने के लिए लोग कई घंटे परेशान होते रहे। लगातार बारह घंटे से अधिक हुई इस बरसात से शहर की 80 प्रतिशत सड़कें जलमग्न हो गई। यहां से निकलने वाले वाहनाें के इंजन में पानी भरने से खराब हो गए।

- Install Android App -

नाले का पानी ओवर फ्लो होकर लोगो के घरो में पहुंचा 

तालाब बन गया नगर निगम कालसेंटर में कालोनियों में जलभराव होने और सड़कों का संपर्क टूटने की पचास से अधिक शिकायत पहुंची हैं। खजूरी कला बायपास से पिपलानी जाने वाले मार्ग में नाले के चार फीट ऊपर से पानी बह रहा था। इसकी वजह से ग्यारह मील बायपास जाने वाले लोगों को आनंद नगर ट्रांसपोर्ट नगर घूमकर जाना पड़ा। वहीं कटारा हिल्स से बागसेवनिया को जाने वाले मार्ग में पुलिस चौकी के पास सड़क पर पानी भरा होने से रास्ता बाधित रहा। इससे बुरा हाल बरखेड़ा पठानी पहुंच मार्ग था, यहां सड़क और खेतों में पानी भरने से रास्ते में तालाब बन गया था, जिससे घंटो रास्ता बंद रहा। अवधपुरी स्थित राधाकुंज कालोनी से भेल के जंबूरी मैदान का पानी निकलता है। लेकिन इस नाले पर अतिक्रमण हाने से जल निकासी के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। वहीं जंबूरी मैदान के साथ बी सेक्टर के नाले का पानी भी यहीं से निकलता है। ऐसे में नाले का पानी ओवर फ्लो हो गया और लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों के घरों में कपड़े, खाद्य सामग्री, बच्चों के कापी-किताब समेत अन्य सामान गीले हो गए।