jhankar
ब्रेकिंग
जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

भारी बारिश से कार में पानी जाने पर दम घुटने से महिला की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बेंगलुरु |भारी बारिश ने रविवार को एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान ले ली। मृतका की पहचान इंफोसिस में कार्यरत 22 वर्षीया भानुरेखा के रूप में हुई है। घटना बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट स्थित केआर सर्किल के अंडरपास में पानी कार में भर जाने से भानुरेखा का दम घुट गया। भानुरेखा को अस्पताल ले जाया गया मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, भानुरेखा परिवार के साथ कार में सफर कर रही थी, तभी अंडरपास में जमा पानी में वाहन फंस गया। वाहन में पानी घुसने से भानुरेखा का दम घुटने लगा। वह बेहोश हो गई। उसे सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कथित तौर पर कर्मचारियों ने तुरंत उसका उपचार शुरू नहीं किया।सिद्दारमैया ने भानुरेखा के परिवार से बात की।

- Install Android App -

उन्हें बताया गया, “भानुरेखा विजयवाड़ा की थी। उसने अपने परिवार को बेंगलुरु बुलाया था। अचानक भारी बारिश होने के कारण अंडरपास पानी से भर गया। उपचार में देरी होने से उसकी मौत हो गई।”

सिद्दारमैया ने कहा, “चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों की जांच की जाएगी। अस्पताल के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने लापरवाही नहीं की है। यदि उनकी लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”सरकार ने मृतका के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। उन्होंने कहा कि बीमार पड़ने वाले परिवार के सदस्यों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

जहां चिकित्सकीय लापरवाही की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अस्पताल का दौरा किया और शिकायतों की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त और बृहत् बेंगलुरु महानगर पालिके बीबीएमपी के आयुक्त के साथ एक आपात बैठक भी की और उन्हें सावधानी बरतने के निर्देश दिए।