jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, पीएम मारापे ने पैर छूकर किया ग्रैंड वेलकम 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी की धरती पर कदम रखते ही एक रिकॉर्ड बना दिया। पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो इस छोटे से देश की यात्रा पर गए हैं। यहां हवाई अड्डे पर कुछ ऐसा घटा कि इसका वीडियो वायरल हो गया। यहां पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने प्रधानमंत्री के पैर छू लिए। इस दौरान पीएम मोदी भी हैरान रह गए| प्रधानमंत्री मोदी को 19 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

परम्परा को भी तोड़ किया ग्रैंड वेलकम 

- Install Android App -

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पापुआ न्यू गिनी ने अपनी परम्परा को भी तोड़ दिया। वहां आमतौर पर सूर्यास्त के बाद आने वाले नेताओं के लिए औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस प्रोटोकॉल को तोड़ दिया गया। पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने उनका पूर्ण औपचारिक स्वागत किया। मोदी की पापुआ न्यू गिनी की यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।

मैं इस पल को हमेशा याद रखूंगा- पीएम मोदी 

वहीं पापुआ न्यू गिनी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस तरह से मेरा स्वागत करने के लिए मैं प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभारी हूं। यह पल मेरे लिए बेहद ही खास है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। मैं अपनी यात्रा के दौरान इस महान देश के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूं।