jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के शानदार शतक से ,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग  2023 का 70वां और आखिरी लीग मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शानदार शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ RCB प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है और मुंबई इंडियंस  के प्ले ऑफ में जगह बना ली है।

- Install Android App -

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। विराट कोहली ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। कोहली ने इस मैच में 61 गेंद पर एक सिक्स और 13 चौके की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। कोहली के अलावा कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 19 गेंद पर 28, माइकल ब्रेसवेल ने 16 पर 26 और अनुज रावत ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। गुजरात के लिए नूर अहमद ने दो, राशिद खान, मोहम्मद शमी और यश दयाल ने एक- एक विकेट झटके।

जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद पर 8 सिक्स और 5 चौके की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। यह उनका इस आईपीएल में लगातार दूसरा शतक है। गिल के अलावा विजय शंकर ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने दो, हर्षल पटेल और विजयकुमार व्यशक ने एक – एक विकेट झटके।