jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

18 किलो गांजा बररामद ,उड़िसा से गांजा लाकर भोपाल सीहोर में धंधा करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल|क्राइम ब्रांच द्वारा नशे के कारोबार पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोलार थाना इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 18 किलो गांजा बररामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गांजा ओडिशा से लाया गया था। इसे भोपाल और सीहोर में ठिकाने लगाया जाना था।झोलों की तलाश लेने पर उनमें पैकेट में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 18 किलो 15 ग्राम गांजा मिला। आरोपितों की पहचान फ्री गंज मंडी, सीहोर निवासी 50 वर्षीय सुरेश गौर एवं चांदबड़, मंडी सीहोर निवासी 30 चैनसिंह अहिरवार के अलावा प्रियंका नगर कोलार निवासी 22 वर्षीय सत्यम त्रिपाठी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे लोग ओडिशा से ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर नागपुर पहुंचते है। नागपुर से बस में गांजा लेकर भोपाल लाते हैं। वे लोग भोपाल और सीहोर में गांजा बेचते थे।