मकड़ाई समाचार जम्मू कश्मीर। भीषण ठंड का असर दिखाई देने लगा है जम्मूू कश्मीर और लद्दाख में बुधवार से चिल्ले कलां शुरू होने जा रहा है। इंड का खासा असर देखने को मिल रहा हैं घाटी में जल स्रोत जमना शुरू हो गए हैं। श्रीनगर में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है।
ठंड के चलते डल झील की सतह बर्फ की परत दिखना शुरू हो गई है।चिल्ले कलां फारसी का शब्द है, जिसका अर्थ है भीषण ठंड। यह तीन चरणों में होता है। इसे चिल्ले कलां, चिल्ले खुर्द और चिल्ले बच्चा कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रत्येक वर्ष 40 दिन का चिल्ले कलां 21 दिसंबर से शुरू होता है, जो 30 जनवरी तक चलता है। इस दौरान यहां के जल स्रोत जम जाते हैं। रात के तापमान में काफी गिरावट रहती है। कई दिनों तक सूरज नहीं निकलता है।जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में भी हड्डियां कंपकंपाने वाली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर घाटी में लगातार सूखी ठंड के दौर के बीच अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान माइनस 3.4 दर्ज किया गया, जो कि इससे पहले की रात माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं, मंगलवार दिन में का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में 17.4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस तीन, बनिहाल में 12 डिग्री, पहलगाम में 8 डिग्री, कटड़ा में 15.2 और कुपवाड़ा में 5 डिग्री दर्ज किया गया है। जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)