jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

भीड़ ने युवक को बंधक बनाकर अर्धनग्न कर पीटा, बाद में पुलिस को सौंपा

मकड़ाई समाचार आलीराजपुर। सोंडवा थाना क्षेत्र के वालपुर में एक युवक को भीड़ ने घेरकर अर्धनग्न कर दिया। इस दौरान कुछ लोग उसे पीटते भी रहे। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ ही धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई है। हालांकि उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की है। पुजारा फलिया उमराली निवासी डेबला पिता वालसिंह उम्र 20 वालपुर हाट में गया था। आरोप है कि इस दौरान वह जोर से चिल्लाने लगा तथा आवाजाही कर रहे लोगों को मारने की धमकी दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी शर्ट उतारकर उसे घेर रखा है।

- Install Android App -

इस दौरान एक व्यक्ति लात तथा एक तमाचा मारते दिख रहा है। भीड़ में शामिल लोग युवक को धमका भी रहे हैं। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि बकरी चोरी की शंका में युवक की पिटाई की गई। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

घर में घुसकर महिला को थप्पड़ मारा

नानपुर थाना क्षेत्र के इंदवन चापरिया फलिया में एक घर में घुसकर महिला को थप्पड़ मारने तथा धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के पति आलीराजपुर में बैंक में गार्ड हैं। वे नाइट शिफ्ट होने पर ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान गांव का ही दिलीप पिता निहालसिंह भंवर आया और यह कहकर विवाद करने लगा कि मकान के काम के लिए बाहर से ट्रैक्‍टर क्यों बुलाया। प्रतिवाद करने पर उसने महिला को थप्पड़ मारा तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपित के खिलाफ मारपीट तथा धमकाने का मामला दर्ज किया है।