jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने शुरु किया चुनावी अभियान, किसानों को फ्री बिजली देने का वादा

दिल्ली में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के बाद आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक उत्तराखंड के दौरे पर हैं। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव होने में 6 महीने से ज्यादा का समय बचा है, लेकिन पार्टी ने अभी से माहौल बनाना शुरु कर दिया है। आम आदमी पार्टी इस बार उत्तराखंड में पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ने जा रही है और प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्ता में आने पर दिल्ली मॉडल अपनाने का भरोसा दिलाते हुए बिजली, पानी, खेती और ऐसे अन्य मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया।

- Install Android App -

उत्तराखंड में AAP के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यह केजरीवाल का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। पार्टी प्रदेश की सियासत में खुद को एक विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने बड़े सलीके से मुख्यमंत्री के मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेरा। उन्होंने कहा – उत्तराखंड के नेताओं ने राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सत्ताधारी दल के पास सीएम नहीं है। 70 साल में पहली बार किसी पार्टी ने कहा कि उसका सीएम बेकार है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्दी वापस आऊंगा और सीएम फेस की घोषणा करुंगा।

अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर खास तौर से बिजली के मामले में जनता को राहत देने का ऐलान किया। उन के वादों में आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, पुराने बिल की माफी, किसानों को मुफ्त बिजली और 24 घंटे लगातार बिजली सप्लाई करना शामिल है। दिल्ली के विकास का उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 70 साल से जो काम नहीं हुए हैं, उन्हें दिल्ली में कुछ ही सालों में पूरा कर लिया गया है। मैं उत्तराखंड के लोगों विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम अच्छे स्कूल बनाएंगे और बिजली, पानी, खेती आदि पर काम करेंगे।