jhankar
ब्रेकिंग
Big news : शादी से लौट रहे पिकअप को बोलेरो ने मारी टक्कर, 6 से अधिक घायल, सभी आदिवासी समाज से इंदौर की एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकल गए थे युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, कहीं 44°C तो कहीं 26°C तक गिरा पारा स्मार्टफोन की लत दे रही सेहत को चुपके से नुकसान, 'टेक्स्ट नेक' और 'पिंकी फिंगर' सिंड्रोम का बढ़ा खतर... ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति वैवाहिक कलह और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप इंदौर में युवक पर बेरहमी से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर, IMD ने 25 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया

भूत-प्रेत का डर दिखाकर जीजा और साले ने युवती का किया अपहरण, फिर किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि इन लोगों ने जादू-टोना का डर दिखाकर उसे जबरदस्ती उठा ले गए

मऊ। भूत-प्रेत का भय दिखाकर अनुसूचित जाति की युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जीजा और साले ने युवती को अगवा किया। उसके बाद दुष्कर्म किया। दोनों दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार शाम उस वक्त गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

पीड़िता ने बताया कि इन लोगों ने जादू-टोना का डर दिखाकर उसे जबरदस्ती उठा ले गए। किसी दूसरी जगह ले गए। जहां उन्होंने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीते एक दिसंबर को उसकी 21 वर्षीय पुत्री सुबह 11 बजे दवा लेने के लिए घर से निकली थी। कई घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसी रात शहर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुट गई थी।

तफ्तीश में पता चला कि दक्षिणटोला निवासी सलमान पुत्र रफीक अक्सर युवती के घर के पास मंडराता रहता था। युवती के पिता ने इसकी शिकायत की तो सलमान ने उसकी बेटी को उठवाने की धमकी थी। बेटी के गायब होने के बाद पिता सलमान के घर पहुंचा। पता चला कि सलमान भी लापता है। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस हरकत में आई।