jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास के कार्य: चौहान

बिलासपुर। प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास के कार्य हो रहे है। क्षेत्र की विकास कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने बरद्वार में लीड गोदाम 10 लाख ,भैंसाझार में लीड गोदाम ,पोंडी तथा रानी बछाली में 14 लाख 65 हजार की लागत से पंचायत भवन के लिए भूमिपूजन समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि किसान हितैैषी बघेल सरकार पूरे देश में सर्वाधिक 25 सौ रुपये क्विंटल पर किसानों से धान की खरीदी कर रही है। वहीं आने वाले साल में 28 सौ रुपये की दर पर धान की खरीदी की जाएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज ने पंचायत भवन की स्वीकृति के लिए जिपं अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। चौहान ने पोड़ी में लीड गोदाम भवन की तत्काल घोषणा की ।उन्होंने कहा जिस तरह से प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में गांव गांव में विकास कार्य हो रहे हैं। इससे पूर्व में लोग मांग करते थे परंतु उनकी मांग भी नहीं सुनी जाती थी आज लोगों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि प्रदेश में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

- Install Android App -

सभा को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सीईओ ललिता भगत , ओएसके बांधे ,पीओ रीना यादव, इंजीनियर रूपाली गुप्ता ,ज्योति कश्यप , रवि परिहार आशीष शर्मा , आनंद जायसवाल , संतोष साहू , जगन्न्ाथ आर्मो व अन्य उपस्थित रहे।