jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

भोपाल के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, कर्मचारी का पति निकला आरोपित

मकड़ाई समाचार भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना इलाके में एक कवर्ड कैंपस वाले सरकारी स्कूल में साढ़े आठ साल की एक बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल परिसर में रहने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पत्नी स्कूल में साफ-सफार्इ का काम करती है। बालिका चौथी में पढ़ती है। कुछ दिन पहले ही उसने स्कूल में प्रवेश लिया है।

- Install Android App -

कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि मूलत: सागर का रहने वाला एक परिवार क्षेत्र में रहने आया था। परिवार की बालिका ने पिछले दिनों स्कूल में चौथी कक्षा में प्रवेश लिया है। शुक्रवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे बालिका स्कूल परिसर में बने बाथरूम में गई थी। तभी एक युवक हाथ से उसकी आंखें बंद कर स्कूल के पिछले हिस्से में ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर आई। बिलखते हुए उसने अपनी शिक्षक को घटना के बारे में बताया तो हड़कंप मच गया। पूछताछ में बालिका ने शिक्षक को बताया कि पीली शर्ट पहने हुए अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है।

दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि स्कूल में सीसीटीवी तो लगे हैं, लेकिन खराब पड़े हैं। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ की। बालिका के बताए हुलिए से पता चला कि स्कूल परिसर में रहने वाला लक्ष्मीनारायण घर से गायब हो गया है। वह पीली शर्ट पहने भी देखा गया था। संदेह के आधार पर तलाश करते हुए पुलिस ने लक्ष्मीनारायण को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म करना कुबूल कर लिया। पुलिस ने उसे दुष्कर्म, पोक्‍सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। बालिका स्कूल के पास परिवार के साथ रहती है। उसके पिता मिस्त्री का काम करते हैं।