ब्रेकिंग
हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर...

भोपाल में गायों की मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस घेरा

भोपाल के बैरसिया में हुई गायों की मौत को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माता मंदिर चौराहे पर गाय की पूजा की। इसके बाद गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया जा रहा है। गौशाला भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की है। रविवार को गोशाला में बने कुएं में 20 गायों के शव मिले थे। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले थे। संचालिका निर्मला देवी पर केस दर्ज हो चुका है। गोशाला का संचालन प्रशासन अपने हाथ में ले चुका है।

- Install Android App -

10 एकड़ सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा

भोपाल के बैरसिया के बसई गांव की गौ सेवा भारती गोशाला भले ही सरकारी जमीन पर बनी हो, लेकिन इसके बहाने BJP नेत्री और गोशाला संचालिका निर्मला शांडिल्य ने करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन पर भी कब्जा जमा लिया। तालाब किनारे की जमीन पर तार फेंसिंग कर बड़ा बाड़ा बना लिया गया है। अब जिला प्रशासन निर्मला का कब्जा हटाएगा। इसके लिए गायों को दूसरी गोशाला या सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। निर्मला को SDM ने नोटिस भी थमाया है।