jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

मंगलाचरण से हुआ मां नर्मदा का प्रकटोउत्सव का शुभारंभ, लाखों भक्तों ने लगाई मां नर्मदा में डुबकी

नर्मदा नाभी कुंड पर लगा लाखों भक्तों का जनसैलाब, मां नर्मदा के प्रकट उत्सव उत्सव पर दिन भर चला चुनरी अर्पण अभिषेक कन्या पूजन कढ़ाई प्रसाद आरती व भंडारे के आयोजन

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हंड़िया। मां नर्मदा के प्रकट उत्सव मां नर्मदा के नाभि कुंड स्थली पर बड़े ही भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ लाखों भक्तों ने मनाया। इस अवसर पर मां नर्मदा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर भक्तों द्वारा पूजा पाठ अभिषेक कन्या पूजन कढ़ाई प्रसाद आरती एवं चुनरी अर्पण का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इस मौके पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित लाखों भक्तों द्वारा मां नर्मदा के जल मंच से पूजा पाठ अभिषेक कन्या पूजन एवं 501 मीटर की चुनरी मां नर्मदा के को अर्पण की गई मां नर्मदा का दुग्ध एवं कुंद्र के फूलों से अभिषेक पंडितों के द्वारा किया गया। एवं 12 बजे मां नर्मदा की महाआरती हुई फिर मां नर्मदा के महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे मैं सभी भक्तों द्वारा भोजन ग्रहण किया गया। यह सिलसिला नर्मदा के सभी प्रमुख घाटों पर दिनभर हुआ।