ब्रेकिंग
मस्जिद में सपा सांसदों की बैठक पर सियासी बवाल सोने का भाव 1 लाख के पार हरदा: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म , बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा आरोपी युवक, खेत में बने मकान की ... चंदा कोचर दोषी करार: वीडियोकॉन को लोन के बदले 64 करोड़ की रिश्वत का खुलासा गड्डे नहीं जेब भर रहे अधिकारी, कांग्रेस नेताओं ने सड़क के गड्ढों में बैठकर गाएं भजन अब चीन की यात्रा बहुत दूर की बात नहीं': ट्रंप सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी भारतीय टीम ओल्ड ट्रेफर्ड में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी संसद भवन में राहुल-अखिलेश ने उठाया वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मुद्दा अमेरिका ने भारत को सौंपे खतरनाक अपाचे हेलीकॉप्टर

मंत्री के बेटे का दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं पहुंची बारात, लड़की के पिता ने खेत बेचकर दहेज के लिए खरीदी थी कार

लड़की पक्ष आर्थिक रूप से बहुत कमजोर था

Agra News : उत्तर प्रदेश सरकार में जेल राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। मंडप सजा हुआ था, लेकिन मंत्री के बेटे की बारात लड़की पक्ष के घर नहीं पहुंची।

- Install Android App -

मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप का गांव के ही पीड़ित लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के प्रेम संबंधों की चर्चा गांव में अक्सर होती थी। प्रेम संबंध के इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी जिसमें सरपंचों ने यह फैसला लिया था कि जेल राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप पीड़ित लड़की से शादी करेंगे। गांव की पंचायत के इस फैसले के बाद लड़की पक्ष ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

जानकारी के मुताबिक, लड़की पक्ष आर्थिक रूप से बहुत कमजोर था। गरीबी के चलते पीड़ित लड़की के पिता ने जमीन बेचकर, दहेज में देने के लिए कार भी खरीदी थी लेकिन शादी वाले दिन जब मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे की बारात उस गरीब पिता के चौखट पर नहीं पहुंची, तो उन्हें बड़ी जलालत महसूस हुई। पीड़ित लड़की के पिता का हौसला टूट गया। अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।