jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

मकड़ाई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 304 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

विजय पाटिल सिराली

मकड़ाई समाचार सिराली। तहसील क्षेत्र की मकडाई ग्राम पंचायत में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 304 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस मौके पर हिंदू रीति रिवाज से वर वधु ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। मुख्य अथितियो द्वारा सभी दूल्हा दुल्हनो को आशीर्वाद देकर नव दांपत्य जीवन की शुभकालनाएं दी।

- Install Android App -

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय शाह ने कन्यादान कर विवाह की रस्म अदा की है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजय शाह ने कहा कि गृहस्थी की सामग्री के साथ खुशी से बेटियों के हाथ पीले कर धूमधाम से विवाह करवाया जा रहा है। नवदंपत्ति अपने जीवन की बहुत अच्छे से नई शुरुआत कर सकेंगे। विधायक संजय शाह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बेटियों के विवाह के लिए जो सौगात दी है वह अद्भुत है। जिन गरीब माता-पिता को अपनी बेटी के विवाह की चिंता थी उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि माता पिता को बेटी के विवाह के लिए कर्ज भी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विधायक संजय शाह ने बताया कि इसके अलावा सरकार द्वारा योजनाओं को नया स्वरूप भी प्रदान किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली ₹51000 की राशि को बढ़ाकर 55000 किया गया है।

इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रत्येक बेटी के विवाह के लिए अब 55,000/ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। सामूहिक विवाह के लिए 321 से अधिक जोड़ों का पंजीयन किया था। जिसमें 12 जोड़े किन्हीं कारणों से सम्मिलित नहीं हो सके। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, पूर्व विधायक आर के दोगने सहित अन्य जनप्रतिनिधि जनपद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।