jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

मगरधा प्रकरण में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से मुस्लिम समाज में आक्रोश, FIR दर्ज

हरदा। बीते दिनो मगरधा में युवती के साथ दुष्कर्म मारपीट ब्लैकमेल के मामले के बाद ग्रामीणों मे आक्रोश था। और ग्रामीण व्यापारियों सामाजिक संगठन के लोगो के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर द्वारा धरना बाजार  बंद किया था। इसी प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर विगत दिवस एक भड़काऊ पोस्ट डाली गई। इसमें समुदाय विशेष के चौक- चौराहे स्थित धार्मिक स्थल को जला दिए जाने का वीडियो वायलर किया गया। इस पोस्ट के वायरल होने से क्षेत्र के दो समुदाय में वैमनस्यता फैलाने तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने के खिलाफ जिला वक्फ बोर्ड कमेटी हरदा अध्यक्ष मकसूद अहमद उर्फ बब्बू ने हरदा जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन से भेंटकर शिकायत की। इसके बाद हरदा सिटी कोतवाली थाने में आरोपी युवक रजत गौर  के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 253 अ एवं 195 अ के अन्तर्गत अपराधिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

- Install Android App -

इस रिपोर्ट दर्ज गवाह के रूप में रशीद अहमद, तारिफ खान उर्फ कालू, समाज के वरिष्ठ जनाब मुफ्ती रिजवान साहब, पार्षद अहद खान, नईम खान, जामा मस्जिद अध्यक्ष सलाम भाई, आरबी हाजी रमजान, हाजी मुन्ना, हाजी रफीक, छोटे बाबा, शफी नियाजी, डॉ. शेख हसन, यासीन पाकीज़ा, हबीब पहलवान, याकुब खान आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी सामाजिक बंधुओं ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई होने पर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।