jhankar
ब्रेकिंग
आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू

मछली बंटवारे को लेकर साथी को तलाब में डूबाया हुई मौत 3 अरोपी गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवरीकलां। हथखोय गांव निवासी युवक चूरामन सेन की हत्या महज मछली बंटवारे को लेकर तीन दोस्तों ने मंसूर बावरी तालाब के पानी में डुबोकर की थी। हत्या का राजफाश करते हुए थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि घटना 24 अगस्त की है। जहां हथखोय निवासी युवक चूरामन सेन घर से कहीं चला गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना देवरी में परिजनों ने की थी।

- Install Android App -

29 अगस्त को मंसूर बावरी नाले के पास बने एक कुएं में रस्सी और बिजली के तारों से बंधी हुई सड़ी गली हालत में लाश देखी गई। इसकी शिनाख्‍त चूरामन सेन हथखोय के रूप में होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले में जब पुलिस ने जांच की और मृत्यु के पूर्व चूरामन किन लोगों के साथ था यह पता लगाया।

पुलिस ने मृतक के पड़ोसी कमलेश लोधी, रोहन लोधी, लक्ष्मण लोधी से पूछताछ की तो तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि चूरामन सेन की हत्या तीनों ने मिलकर की थी। चूरामन और तीनों आरोपित मछली पकड़ने गए थे। मछली बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और गाली गलौज होने के कारण चूरामन सेन की तालाब के पानी में डुबोकर हत्या कर दी और रस्सी और बिजली के तारों से बांधकर रात्रि में पास के कुएं में लाश को फेंक कर ठिकाने लगा दिया।