jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी

नर्मदापुरम। सोहागपुर विधानसभा के ग्राम भटगांव में सोमवार को एक घर में युवक-युवती की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों के सिर में गोली लगी थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इस मामले को लव एंगल से जोड़कर देख रही है। युवती के घर मिलने पहुंचे युवक ने युवती को मारकर खुदकुशी की या फिर दोनों की गोली मारकर हत्या की गई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। इधर पूरे मामले में हॉरर किलिंग की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। क्योंकि जिस घर में गोली लगने से 2 हत्याएं हुई, वहां किसी ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

‘रात 12 बजे तक छत पर थी युवती’
सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि “घर में हत्या होने की सूचना मृतका रिंकी उम्र 21 वर्ष के पिता सुरेश पुर्वीया ग्राम भटगांव ने दी थी। मृतक युवक की पहचान अरुण पुर्वीया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गौरा मछवाई जिला रायसेन के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने अनुसार रात 12 बजे तक रिंकी छत पर थी। सुबह 7 बजे जब ऊपर छत पर पहुंचे तो दोनों के शव बाथरूम के पास पड़े हुए थे।”प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि “मृतका रिंकी अपनी बहन के साथ छत पर बने एक कमरे में सो रही थी। देर रात को युवक रिंकी से मिलने आया होगा। इसी दौरान पूरा घटनाक्रम हुआ है। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि युवक-युवती दोनों एक दूसरे से फोन पर बातें करते थे। दोनों मृतकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।”

- Install Android App -

मृतक के हाथ में मिली बंदूक
युवक-युवती की हत्या की सूचना मिलने के बाद सोहागपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसमें मृतक अरुण के हाथ में बंदूक मिली है। छत पर ही दूसरी तरफ रिंकी का शव पड़ा था। इसके अलावा मौके पर बिना उपयोग की प्रेगनेंसी किट और कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं। हत्या के बाद जांच को लेकर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट के साथ कई अन्य सबूतों की जांच की गई। युवक-युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।

‘लव एंगल का हो सकता है मामला’
सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि “भटगांव में एक घर में युवक और युवती की मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पूरा मामला लव एंगल का नजर आ रहा है। युवक और युवती की मौत सिर में बंदूक की गोली लगने से हुई है। मौका स्थल की जांच एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा की गई है। कई सबूत इकठ्ठे किए गए हैं। ऐसा भी हो सकता है कि युवक द्वारा युवती को गोली मारने के बाद खुद गोली मार कर आत्महत्या की गई हो या दोनों की किसी ने हत्या कर दी हो। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के बाद वास्तविक स्थिति सामने आएगी।”