ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा...

मजबूत संगठन से BJP की स्थिति मध्य प्रदेश में बेहतर

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का परिणाम साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में  भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्धा है। सीएसडीएस-लोकनीति के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार राजस्थान के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में जिस तरह कांग्रेस की स्थिति भाजपा से अच्छी है, उसी तरह की स्थिति मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नहीं है। यह पैटर्न दोनों दलों के समर्थन स्तर को भी दिखाता है।

कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है भाजपा से 4 प्रतिशत प्वाइंट आगे
राजस्थान में कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी भाजपा से 4 प्रतिशत प्वाइंट आगे है। हालांकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।  सर्वे के परिणाम को देखें तो मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की स्थिति राजस्थान से अच्छी है। हालांकि, मध्य प्रदेश में किसानों ने आंदोलन किया है, लेकिन फिर भी कांग्रेस और भाजपा के बीच केवल  एक प्रतिशत प्वाइंट का अंतर है। इसका एक बड़ा कारण संगठन की भूमिका है। लोकनीति के सर्वे में भी इस बात को दिखाया गया है। दोनों दलों की लोकप्रियता मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को ध्यान में रखते हुए भी देखी जाती है। मध्य प्रदेश के 37 प्रतिशत लोग शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद करते हैं, जबकि कांग्रेस के कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों को मिलाकर उसे इतना समर्थन मिलता दिखाई देता है।

- Install Android App -

40 प्रतिशत लोग बनाना चाहते हैं रमन सिंह को फिर से सीएम
छत्तीसगढ़ में 40 प्रतिशत लोग रमन सिंह को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस के भूपेश बघेल को मात्र 14 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की स्थिति तीसरी है क्योंकि बसपा के साथ समर्थन के बाद अजित जोगी को पसंद करने वाले 20 प्रतिशत हो गए हैं।  दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस के अशोक गहलोत या सचिन पायलट का समर्थन भाजपा के वसुंधरा राजे से आठ प्रतिशत प्वाइंट अधिक है। इस तरह देखा जाए तो राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति भाजपा से काफी अच्छी है, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। यही नहीं इन दोनों ही राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का समर्थन भी कांग्रेस की अपेक्षा अधिक है। इसमें संगठन की बड़ी भूमिका मानी जाती है।

 

सीएसडीएस-लोकनीति सर्वे के अनुसार समर्थन (प्रतिशत प्वाइंट)  
मध्य प्रदेश            छत्तीसगढ़                    राजस्थान  

इकाई भाजपा     कांग्रेस  भाजपा   कांग्रेस     भाजपा  कांग्रेस
ग्रामीण क्षेत्र 39 40 42 36 40 45
किसान 43 39 42 36 38 44
कुल 41 40 43 36 41 45