jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Big news : डिवाईडर से टकराई बस में लगी आग, 5 लोग जिंदा जलें , CM ने जताया गहरा दुख

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भीषण हादसा हो गया है। यहां पर एक यात्री बस डिवाईडर से टकराई और उसमें आग लग गई। इसी दौरान तेज रफतार से आ रही कार पीछे से बस में जा घुसी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई है। कार और बस दोनों जल गई.फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे की टीम बचाव और राहत में लगी हुई है|
मथुरा हादसे को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते संबधित आधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए और मृतको परिवार के प्रति संवेदना जताई  है। उन्होने घायलो के उपचार के लिए अधिकारियों को हिदायतें भी दी है। सोमवार की सुबह मथुरा के थाना महावन क्षेत्र माइल स्टोन 116 पर यह भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित डिवाइडर से टकराई। इस आग में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया गया है।