मकड़ाई समाचार इटारसी होशंगाबाद। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक इटारसी में सम्पन्न हुई । बैठक में प्रदेश के प्रत्येक संभाग व जिले की कार्यकारिणी ने हिस्सा लिया बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर तथा अध्यक्षता लच्छीराम इंगले जी द्वारा किया गया प्रथम सत्र में शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की गई मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला हरदा के अध्यक्ष राजेन्द्र पस्टारिया के द्वारा हरदा जिले के शिक्षकों की समस्या मंच एवं सदन के सामने रखी मुख्य समस्याओं में पदनाम , पुरानी पेंशन बहाली ,हमारे जिले के लगभग 100 शिक्षकों की वेतन वृद्धि, जो रोकी गयी उन्हें बहाल करने ,2008 से बंद अर्जित अवकाश प्रारंम्भ करने , अनुकंपा नियुक्ति शिक्षक कोरना योद्धा का दर्जा ,चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह मिले ,स्वयं के व्यय पर डीएड बीएड के बाद दो वेतन वृद्धि का लाभ मिले ,नविन संवर्ग शिक्षकों को क्रमोन्ती का लाभ मिले ।
तथा अभी जिला शिक्षा अधिकारी हरदा द्धारा निकाली गयी क्रमौन्ती सूची का वास्तविक लाभ दिया जावें ।
वहीं शासन से मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पत्रो पर की गयी कार्रवाही से कार्यालयों द्वारा अवगत कराया जायें ।
मंच द्वारा पदनाम समस्याएं जल्द निराकरण होने की बात कही ।तथा पुरानी पेंशन जो की राष्ट्रीय मुद्दा है उस पर भी शीघ्र ही निर्णय अपने पक्ष में होगा वहीं जो हरदा जिले की समस्यायें है शिक्षा मंत्री से मिलकर शीघ्र निराकरण करने की बात कही ।हरदा जिले से जिला अध्यक्ष राजेंद्र पस्टारिया तथा भगवान सिह तोमर ने हरदा जिले का प्रतिनिधित्व किया ।

