जनशिक्षा केंद्रों पर चलायेंगे सदस्यता अभियान
सुनील पटल्या बेड़िया। प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 5 टेकड़ी स्कूल में ब्लॉक /तहसील इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कछवाहे एवं दिनेश बिर्ला की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक इकाई के सचिव बाबूलाल इंगले द्वारा एजेंडा प्रस्तुत किया गया। जिसमे तहसील के सभी जनशिक्षा केंद्रों पर उपस्थित होकर संघटन का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के लिए तहसील के आठ जन शिक्षा केंद्रों के लिए प्रभारी के रूप में सर्वसहमति से दीपक चौधरी, अनोक सिंह सवनेर, अखीलेश माली, सोम्मारीया डोंगरे, लक्ष्मीनारायण चौधरी, हुकुम चौधरी, बिहारीलाल रेवापाटी, लछीराम चौधरी को नियुक्त किया गया। बैठक में ब्लॉक इकाई के उपाध्यक्ष छतरसिंह मंडलोई ने शैक्षणिक गुणवत्त्ता के लिए शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त कराने हेतु संघटन के माध्यम से माँग प्रेषित किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे बैठक में अनुमोदित किया गया।
निकट भविष्य में संघटन के एजेंडे के अनुरूप तहसील स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। शिक्षक सहकारी संस्था खरगोन की संचालिका विजयलक्ष्मी दीक्षित ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के आदर्श सिंद्धान्तो के अनुरूप कार्यशैली बनाने का आव्हान किया। अध्यक्ष दिनेश बिर्ला एवं महेंद्रसिंह कछवाये साथ ही संगठन मंत्री जगदीश शाह ने अपने विचार रखते हुए पदाधिकारियों से चर्चा कर जनशिक्षा केन्द्र वार शिक्षकों की समस्याओं को चिन्हित किया एवं शासन-प्रशासन स्तर पर समस्याओं को हल कराने हेतु कार्य योजना बनाई गई। अंत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत माँ भारती के सपूत सेना के , सीडीएस चीफ स्वर्गीय विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी एवं हादसे में मृत कमान्डेड टीम को शांतिपाठ के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, दुर्गेश मुछाला, महेन्द्र सिंह मंडलोई, सुरेन्द्र चौकड़े, नरसिंह दोफिया, ओमप्रकाश कुमरावत, श्रीमती लता चंदेल, श्रीमती माया मंडलोई आदि उपस्थित थे । आभार उपाध्यक्ष महावीर बिर्ला ने व्यक्त किया।