jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के पिपरिया में विहिप नेता की हत्या का वीडियो वायरल

पिपरिया। विहिप के जिला गोरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा की हत्या की वारदात का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहा। पुलिस वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच कराने की बात कर रही है। इधर, एसपी संतोष सिंह गौर ने हत्या के सभी दस आरोपितों को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक आरोपित पर 10-10 हजार का इनाम है।

शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एपी सिंह सहित पिपरिया व सोहागपुर इलाके का पुलिस बल हत्या के आरोपियों की तलाश में छापामार कार्रवाई करता रहा। लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। दिन दहाड़े हुई हत्या में आरोपियों ने कट्टों का इस्तेमाल किया था। फिल्मी स्टाइल में अंडरब्रिज के नीचे घात लगाकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार को सोशल मीडिया पर हत्याकांड का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें नगर में आरओ वाटर सप्लाई करने वाले वाहन से वीडियो बनाया गया है।

- Install Android App -

वीडियो में हत्या की वारदात का दिल दहलाने वाला दृश्य देखकर नागरिकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। मृतक की कार को रोककर रॉड, डंडे एवं कट्टे से बेरहमी से हमला कर दिया। जिससे रवि की मौके पर मौत हो गई। यह वारदात नगर में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। हत्या के अरोपित आदतन अपराधी हैं। जिन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें जिला बदर की कार्रवाई भी लंबित है। एक आरोपी पर रासुका लग चुका है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने हत्या की वारदात में शामिल सभी दस आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस के जांच दल ने खोजबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगें। शनिवार को रवि विश्वकर्मा का पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से नागरिकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसपी ने बताया कि मंडी में अनाज की झाड़न को लेकर पहले भी मुन्ना गुर्जर का रवि के साथ विवाद चल रहा था। जिसे लेकर मंडी में मारपीट भी हो चुकी थी। मुन्ना गुर्जर की रवि विश्वकर्मा से पुरानी मित्रता थी। लेकिन कारोबार को लेकर आपस में रंजिश हो गई। जिसका परिणाम हत्या के रूप में सामने आया।