jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा, पटाखों में विस्फोट से ढहा मकान, चार की मौत, कई दबे

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर में एक घर में रखे पटाखों में विस्फोट से पूरा मकान ढह गया और चार लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 11.15 मिनट की बताई जा रही है, मकान के मलबे में कई लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घर मकान में दीपावली के लिए पटाखों का भंडारण किया गया था, इसी में आग की वजह से यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। जेसीबी सहित अन्य साधनों से मलबा हटाकर अंदर दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

- Install Android App -

इस घटना ने दिला दी पेटलावद हादसे की याद

मुरैना में हुए हादसे ने मध्य प्रदेश के पेटलावद में हुए हादसे की याद ताजा कर दी है। पेटलावद की मुख्य सड़क पर एक दुकान के अंदर रखे विस्फोट में धमाके के बाद 78 लोगों की जान चली गई थी।