ब्रेकिंग
हंडिया: वन ग्राम जोगा में स्वास्थ्य शिविर संपन्न ! हरदा : खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन में शामिल डंपर और ट्रैक्टर किया जब्त हरदा: सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गरबा उत्सव का हुआ आयोजन !  टिमरनी तिनका सामाजिक संस्था के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण रजत एवं कांस्... BJP के राज में मंडियों में किसानों का शोषण और खाद की हो रही काला बाजारी : हेमंत टाले  हरदा जिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भोपाल मे विशाल उपवास मे शामिल होंगे सैकड़... हरदा: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा सरपंच संघ ने किया चक्काजाम, सीएम के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद अब सलमान खान को फिर मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी से भी होगा बुरा हाल शरद पूर्णिमा पर सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 450... Big news: खेत पर काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा , पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, खार...

मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाए, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में वर्षा के आसार

मकड़ाई समाचार भोपाल। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवा का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ आ रही नमी के कारण प्रदेश में अधिकतर शहरों में बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने का पूर्वानुमान है। रात और दिन के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम का मिजाज 18 मार्च तक इसी तरह बना रहने की संभावना है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी हुई। भोपाल में भी शाम के समय बादल छाए एवं तेज हवाएं चलीं।

यह है मौसम का अनुमान

- Install Android App -

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इनके अतिरिक्त झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। हवा का रुख भी अभी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं।

यहां बारिश की संभावना

बुधवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। उधर 16 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। जिसके चलते 18 मार्च तक मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह का ही बना रहने की संभावना है।