jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

मध्‍य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, जारी रहेगा वर्षा का सिलसिला

मकड़ाई समाचार भाेपाल। प्रदेश को प्रभावित करने वाली पांच मौसम प्रणालियां अलग-अलग स्थानाें पर सक्रिय हैं। मानसून ट्रफ रायसेन, रायपुर से हाेकर गुजर रहा है। जिसके चलते राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलाें में एक बार फिर वर्षा की गतिविधियां शुरू हाे गई हैं। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शनिवार काे भाेपाल, इंदौर, उज्जैन , जबलपुर, नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में वर्षा हाेने की संभावना है।

उधर में दाेपहर के बाद गरज–चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर शुक्रवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में 50, शिवपुरी में 23, गुना में 11, रतलाम में आठ, सागर में तीन, उज्जैन में दाे, नरसिंहपुर में दाे, मलाजखंड में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई ।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अलग–अलग स्थानाें पर मौसम प्रणालियां बनने से मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हाे गया है। जिसके चलते भाेपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं वर्षा का सिलसिला शुरू हाे गया है।

- Install Android App -

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। साथ ही रुक–रुककर वर्षा हाे रही है। शनिवार से प्रदेश के विभिन्न जिलाें में वर्षा की गतिविधियाें में और तेजी आने की संभावना है। सात अगस्त काे बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके असर से मप्र में कहीं- कहीं भारी वर्षा भी हाेने के आसार हैं।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, काेटा, रायसेन, रायपुर, भुवनेश्वर, दीघा से हाेकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक शक्तिशाली चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात के रविवार काे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हाेने की संभावना है। इसके असर से आठ–नौ अगस्त काे प्रदेश में कहीं–कहीं भारी वर्षा हाेने के आसार हैं।