jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

चमत्कार : जमीन के अंदर से जिंदा निकला बच्चा, किसान ने बचाया

किसान ने कीचड़ के बाहर एक छोटा सा हाथ देखकर उसने दूसरों की मदद से उस जगह की खुदाई की

गुजरात। किसान अपने खेत में टहल रहा था। तभी उसे खेत में मिट्टी के अंदर से बाहर की तरफ एक छोटा सा हाथ दिखाई दिया। ये देख किसान ने और लोगों को बुलाया और मिट्टी को हटाया। लोग ये देख हैरत में रह गए कि मिट्टी के अन्दर से जिंदा बच्चा निकल आया। इस बच्चे को जिंदा दफ़न किया गया था, लेकिन इसके बाद भी चमत्कारी तरीके से मिट्टी में दफ़न होने के बाद भी बच्चे की जान बच गई। साबरकांठा पुलिस ने गंभोई गांव के एक खेत में एक बच्चे के जिंदा दफन होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह खेत में पहुंचने पर बच्चे को एक किसान ने देखा। कीचड़ के बाहर एक छोटा सा हाथ देखकर उसने दूसरों की मदद से उस जगह की खुदाई की, ताकि एक जीवित शिशु मिल सके। इसके बाद वे बच्चे को हिम्मतनगर सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

- Install Android App -

गंभोई पुलिस उपनिरीक्षक सीएफ ठाकोर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि, “हमें सूचना मिली थी कि हितेंद्रसिंह के खेत में एक शिशु को जिंदा दफना दिया गया था। शिशु को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हितेंद्र सिंह और अन्य स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

अधिकारी ने कहा कि, एक बार माता-पिता या मां की पहचान हो जाने के बाद, एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की जाएगी और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं पर कार्रवाई की जाएगी। किसान हितेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा, “गुरुवार की सुबह जब मैं खेत का निरीक्षण कर रहा था, तो मैंने एक बच्चे का हाथ देखा। मैंने एक बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय के कर्मचारियों से मदद मांगी, जो मेरे खेत के ठीक बगल में है। वे सभी दौड़ पड़े और उनमें से एक उन्होंने बच्चे को बचाया। गड्ढा गहरा नहीं था और चूंकि बच्चा जीवित है, इसका मतलब है कि किसी ने इसे आज सुबह ही दफनाया होगा।”