jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से की युवक की हत्या

मकड़ाई समाचार जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में मारुति मंडपम के पास पत्थर पटक कर एवं धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर दी है| शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो सूपाताल में मारुति मंडपम के पीछे गली में युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी| वारदात की सूचना मिलते ही सीएसपी तुषार सिंह, एफएसएल टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया|

- Install Android App -

सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि मारुती मंडपम के पीछे गली में एक चबूतरे के पास सड़क किनारे सूपाताल में एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है| पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास पूछताछ करते हुए मृतक की शिनाख्त की गई| प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक उजारपुरवा निवासी 21 वर्षीय सौरभ वाल्मीकि है, जो कुछ समय पहले तक गढ़ा चौहानी में रहता था| अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक सौरभ नशा करने का आदी था, बीती रात उसे कुछ लोगों के साथ क्षेत्र में देखा गया था| सौरभ किन लोगों के साथ में था एवं किस रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है, इसका पता लगाया जा रहा है|