
भोपाल।कोरोना का कहर जब से चल रहा है। तब से लोग अस्पतालों से दूरियां बनाने लगे। अस्पतालों ब्लड बैंक में रक्तदान दाताओ की भी कमी आने लगी। लेकिन कुछ लोग अपनी जान की परवाह नही करते वो तो हमेशा ऐसा ही सोचते है कि कब हमारा जीवन किसी के काम आ जाये ताकि हम ईश्वर का शुक्रिया अदा कर सके। ऐसे ही एक कोरोना योद्धा भोपाल के पत्रकार साथी है। देश के लिये कुछ करने का जज़्बा लेकर, मनोज सक्सेना(पत्रकार) भी कोरोना योद्धा बने। कोरोना काल मे संकट की इस घड़ी में उन्होंने आज रक्तदान किया।, क्योंकि भारत को जिताना हे, कोरोना को हराना हे। श्री सक्सेना पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके है। और सामाजिक धार्मिक कार्यो में हमेशा बढ़चढ़कर भाग लेते है। इनके कुछ युवा साथीयो की एक टीम भी कोरोना संकट काल मे महीनों से सक्रिय है। साथियों के मदद से इन्होंने जरूरतमंदो तक राशन किट, भोजन पेंकेट भी पहुचाये। इनके कार्यो की पत्रकार साथियों ने सराहना की।

