jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हरदा हंड़िया / बुधवार को ग्राम बैड़ी में ट्रक से ट्रैक्टर ट्रॉली में चना खाली किए जाने के प्रकरण में ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर  अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार गठित जाँच दल के साथ मण्डी सचिव  किशोर माहेश्वरी द्वारा 6 मई बुधवार को रात्रि 10 बजे ग्राम बैड़ी में कृषक  फागुन सारन के खेत पर एक ट्रक वाहन क्रमांक एमपी09एचएफ9852 पाया गया। इस ट्रक में 417 नग बोरा, 250.52 क्वि. जिसकी अनुमानित कीमत रूपये 10 लाख 89 हजार 675 है पाई गई । साथ ही एक न्यूहालेण्ड 5500 नीला रंग का ट्रैक्टर मय ट्राली (जिस पर मुहाल कृषि फर्म बैडी अंकित है) पाया गया जिसमें चना अनुमानित वजन 50 क्वि. कीमत 2 लाख 17 हज़ार 500 रुपए है। ग्राम बैड़ी में चना ट्रक से ट्रैक्टर में खाली करते हुये पाया गया। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार संबंधित ट्रक एवं ट्रेक्टर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।