सुमित खत्री हंडिया।लॉक डाउन की मार इंसानों के अलावा जानवरों पर भी पड़ रही है।इन्हें भी पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है।नगर में घूमने वाले आवारा कुत्तों के भी यही हालत है।इनके लिए हंडिया थाना प्रभारी श्री एसपी सिंह वघेल आगे आएं हैं।यह रोज रोटियां बनवाकर लाते हैं और क्षेत्र में घूम रहे कुत्तों को खिलाते हैं।श्री वघेल का कहना है कि आज हर प्राणी अपनी व्यवस्था स्वयं करने में कहीं न कहीं सक्षम है।गाय चारा खा लेती है,चूहा व बिल्ली अपना भोजन चुरा लेता है।जंगली प्राणी हर प्रकार से अपनी व्यवस्था कर लेता है,मगर हमारे अपने बीच,समाज का हिस्सा बनकर गली,मोहल्ले में जो कुत्ते घूमते हैं,वह बहुत बार भूख के कारण तड़पकर,बीमारी के कारण,बिना उपचार प्राप्त किए मर जाते हैं,जिसका हमें बेहद अफसोस होता है।मगर हम यदि उन्हें रोटी देने की व्यवस्था कर लेते हैं तो वह हमारे समाज को,हमारे घर परिवार को न केवल सुरक्षा देते हैं,बल्कि हर प्रकार से समर्पित होकर उनकी सेवा भावना दिखाई देती है।कुत्ते हमारे पारिवारिक सदस्य होकर हमारी रक्षा में सहायक होते हैं,उनका भूखा रहना हमारे कर्तव्यों और दायित्वों की कमजोरी का परिणाम है।समाज को कुत्तों की यथासंभव सहयोग मदद करनी चाहिए,खाना देना चाहिए,कुत्ता सामाजिक प्राणी है।वह हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है, इसलिए संकट के इस दौर में उनका ध्यान रखना हम इंसानों का ही कर्तव्य है।’
आपको बता दें कि हंडिया थाना प्रभारी एस एस बघेल कुत्तों की सेवा,सहयोग,सद्भावना के लिए हमेशा अग्रणी रहते है,पशुओं को सेवाएं देने वाले पशुओं को प्रेम करने वाले पशु प्रेमी थाना प्रभारी श्री बघेल को उनके पशु प्रेम के लिए उनके पशु-प्रेम को सराहा।

