jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

 मन में एक आस है, दिल में एक विश्वास है, बनाएंगे एक सशक्त राजस्थान, जन-जन का जब साथ है-सचिन पायलट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान | दौसा में राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम होना है। माना जा रहा है कि सचिन पायलट यहां  अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।राजस्थान की सियासत के लिए रविवार बड़ा दिन साबित हो रहा है।

कुछ ही महीनों बाद राज्य में चुनाव होने हैं, मगर उसके पहले कांग्रेस की टेंशन बढ़ने वाली है। ऐसा इसलिए कि कुछ समय से बगावत का झंड़ा उठाए घूम रहे सचिन पायलट  आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस राजस्थान में लंबे समय से आतंरिक कलह झेल रही है और उसकी वजह पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई है। अशोक गहलोत  का खेमा सत्ता की कुर्सी पर काबिज बैठा है, जबकि सचिन पायलट के हाथों से सब कुछ छीना जा चुका है। पायलट के हाथ में न संगठन का जिम्मा है और न सत्ता में कोई जिम्मेदारी वाला पद। ऐसे में पायलट बगावत पर उतारू हैं।

- Install Android App -

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

सचिन पायलट आज दौसा में हुंकार भरने जा रहे हैं। आज उनके पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि है और इस मौके पर सचिन पायलट दौसा में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। पहले स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर सचिन गुर्जर हॉस्टल में पिता राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में सचिन पायलट की करीबी नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा भी देखने को मिलने वाला है। यही नहीं, अटकलें यहां तक लगाई जा रही हैं कि शक्ति प्रदर्शन के साथ साथ पायलट कांग्रेस से अलग हटकर नई पार्टी की घोषणा करने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।