jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Breking News देवास : सतवास में दो पक्षों में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास।  एक गांव में दो पक्षों में खुलेआम फायरिंग हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इस वारदात में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। गांव में खुलेआम फायरिंग होने और दो लोगों की मौत हो जाने की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव बरामद किए और घायल को अस्पताल भेजा। दोनों पक्ष किस बात पर हिंसक हुए इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

- Install Android App -

आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में विवाद हुआ था। रविवार को सुबह 9 बजे ग्राम गोला गुठान के गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इसी दौरान गोलीबारी हुई। विवाद में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है। जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक कैलाश भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता हैं। बाकी एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि गोलियां देडढ़ परिवार द्वारा चलाई गई थी। मौके पर फोर्स तैनात है। पुलिस जांच कर रही है। रंजिश के कारण का पता किया जा रहा है।